सन्देश प्रबंधक : विक्ट्री इण्टर  कॉलेज दोहरीघाट - मऊ

       माध्यमिक शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण पहल से विद्यालय की वेब साइट निर्माण की खबर हर्षदायक है | विक्ट्री इण्टर कॉलेज  दोहरीघाट आरम्भ काल से ही गुणवत्ता परक शिक्षा का केंद्र रहा है | वही परंपरा अनवरत संरक्षित रहे, संचालित होती रहे ऐसी आशा करता हूँ |

वेब  साइट के माध्यम से विद्यालय की शैक्षिक ,सांस्कृतिक और क्रीडा की गतिविधियों से क्षेत्रवासी अवश्य ही लाभान्वित होंगे , इस विश्वास के साथ शुभकामना प्रदान करता हूँ |

प्रबन्धक - श्री धर्मेन्द्र कुमार राय